Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के खिलाफ आंदोलन तेज, ग्रामीणों का महापड़ाव चौथे दिन भी जारी

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 29/06/2026 01:09:45 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 29/06/2026 01:09:45 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के खिलाफ जोधपुरा संघर्ष समिति का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। 

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के खिलाफ जोधपुरा संघर्ष समिति का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों की पालना करवाने की मांग को लेकर जिला कलक्टर कार्यालय के सामने चल रहा महापड़ाव रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। वहीं, प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 1298वें दिन में प्रवेश कर गया। प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज आंदोलनकारियों ने अब आंदोलन को और तेज करते हुए क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। रविवार को लीलाराम यादव, सुबेसिंह मीणा, रामावतार यादव, रोहिताश अध्यापक तथा रामू यादव अनशन पर बैठे। भीषण गर्मी के बावजूद धरनार्थी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि सीमेंट प्लांट में होने वाली भारी ब्लास्टिंग, उड़ने वाली धूल तथा धुएं के कारण आसपास के गांवों, विशेषकर जोधपुरा क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

 

ग्रामीणों के अनुसार बच्चों और बुजुर्गों में श्वास संबंधी बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। रविवार को नीमकाथाना के सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश मीणा भी महापड़ाव स्थल पहुंचे और आन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों की पालना नहीं होना आम नागरिकों के अधिकारों का हनन है। उन्होंने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर एनजीटी के आदेशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित कराने की मांग की सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम शुक्लावास ने कहा कि जब तक प्रशासन की ओर से लिखित एवं ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक महापड़ाव और क्रमिक अनशन जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं आंदोलनकारी मौजूद रहे।