Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 29/06/2026 01:40:53 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 29/06/2026 01:40:53 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली भारत विकास परिषद द्वारा संरक्षक डॉ. वासुदेव गुप्ता की अध्यक्षता में परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गई।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली भारत विकास परिषद द्वारा संरक्षक डॉ. वासुदेव गुप्ता की अध्यक्षता में परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गई। डॉ. वासुदेव ने सूरज प्रकाश के जीवन परिचय के बारे में बताते हुये कहा कि उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा के साथ-साथ एमबीबीएस की शिक्षा भी शीर्ष श्रेणी से पास की। उन्होंने समाज के समृद्ध और प्रबुद्ध वर्ग को संगठित करके समाज सेवा की ओर उन्मुख कर उन्हें भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति की ओर जागृत किया। भारत विकास परिषद की स्थापना इसी स्वप्न को ठोस रूप देने की दिशा में एक कदम था। षिक्षाविद् उमराव लाल वर्मा ने कहा कि डॉ. सूरज प्रकाष का जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उनके कंधों पर भरे पूरे परिवार के पालन पोषण का भार था तथा उनकी मेडिकल प्रैक्टिस भी उन्हें अति व्यस्त रखती थी, फिर भी उन्होंने गृहस्थ जीवन, व्यवसाय एवं समाज सेवा तीनों ही कर्त्तव्यों का निर्वाह सफलतापूर्वक किया। श्याम  सुन्दर शर्मा ने कहा कि हम सभी को वर्तमान परिपेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए समाज सेवा के कार्य करने चाहिए। परिषद के सभी सदस्यों ने डॉ. सूरज प्रकाश के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन मूल्यों को अंगीकार कर समाज सेवा की शपथ ली। संचालन अरविंद शरण बंसल ने किया। संगोष्ठी में अध्यक्ष राजेश दीवान, सचिव बजरंग लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल बंसल, नरेश बंसल दीपक गुप्ता, नागरमल, भवानी शंकर छीपी, विनोद गोयल समेत अन्य मौजूद रहें।