Contact for Advertisement 9919916171


उत्तराखंड: केतन लाल हत्याकांड, पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नेताओं को रोकने पर उठे सवाल

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Ghanshyam Das , Date: 29/06/2026 03:51:39 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 29/06/2026 03:51:39 pm
Share:

विस्तार

उत्तराखंड: टिहरी जिले के लंबगांव थाना क्षेत्र के देवल गांव में  7 से 8 जून 2026 की दरमियानी रात 17 वर्षीय दलित युवक केतन लाल की जातीय घृणा से प्रेरित निर्मम हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जाते समय हरिद्वार में उत्तराखंड पुलिस द्वारा मेरे और मेरे साथियों के साथ किया गया दुर्व्यवहार अत्यंत निंदनीय है। यह लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों पर सीधा हमला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी, एक निर्वाचित सांसद को पीड़ित परिवार से मिलने से रोकना तथा मेरे साथ कथित रूप से जानलेवा व्यवहार किया जाना और मेरे साथियों पर बंदूक की बट एवं मुंह पर लाठि से हमला किया जाना अत्यंत गंभीर विषय है। यदि जनप्रतिनिधियों को भी पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने से रोका जाएगा, तो आम नागरिक को न्याय मिलने की उम्मीद कैसे होगी? हम से मांग करते हैं कि इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराकर दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही केतन लाल की हत्या के सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम सज़ा सुनिश्चित की जाए।
हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि दलितों, वंचितों और हर मज़लूम के न्याय की लड़ाई को किसी भी दमन, लाठी या सत्ता के बल पर दबाया नहीं जा सकता।