Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: हिस्ट्रीशीटर समेत 4 बदमाश हुए गिरफ्तार, पिस्टल, तमंचे और फॉर्च्यूनर कार भी हुई बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 13/06/2026 12:36:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 13/06/2026 12:36:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना इकोटेक-3 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्रों के साथ चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना इकोटेक-3 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्रों के साथ चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध पिस्टल, तमंचे, जिंदा कारतूस तथा एक बिना नंबर प्लेट की फॉर्च्यूनर कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार 12 जून 2026 को थाना इकोटेक-3 पुलिस ने खैरपुर गोल चक्कर के पास सर्विस रोड से राहुल यादव पुत्र तेजपाल यादव, यश नागर पुत्र रविन्द्र नागर, अभिषेक उर्फ अन्नू पुत्र हरेन्द्र तथा जोगेन्द्र उर्फ हैप्पी पुत्र बलराम सिंह नागर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त राहुल यादव के कब्जे से एक अवैध पिस्टल (.32 बोर) एवं 03 जिंदा कारतूस, यश नागर के कब्जे से एक अवैध पिस्टल (.32 बोर) एवं 02 जिंदा कारतूस, अभिषेक उर्फ अन्नू के कब्जे से एक तमंचा (.315 बोर) एवं 02 जिंदा कारतूस तथा जोगेन्द्र उर्फ हैप्पी के कब्जे से एक तमंचा (.315 बोर) एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट की फॉर्च्यूनर कार भी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त यश नागर थाना इकोटेक-3 का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके विरुद्ध विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ भी विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। इस संबंध में थाना इकोटेक-3 में मु0अ0सं0 239/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी का विवरण:

1. 02 अवैध पिस्टल व 05 जिंदा कारतूस (.32 बोर)
2. 02 तमंचे व 04 जिंदा कारतूस (.315 बोर)
3. एक बिना नंबर प्लेट की फॉर्च्यूनर कार