Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत हुई कार्रवाई, 1030 लीटर शराब और 14 तमंचे हुए नष्ट

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 02/09/2026 03:26:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 02/09/2026 03:26:24 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर थाना बड़गांव पुलिस ने लंबित माल मुकदमाती के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आबकारी, शस्त्र और जुआ अधिनियम से जुड़े मामलों में जब्त सामान का नियमानुसार निस्तारण कराया गया। कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम के 26 मुकदमों से संबंधित 1030 लीटर कच्ची/देशी शराब और हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 420 बोतलें नष्ट कराई गईं। पुलिस के अनुसार, शराब की अनुमानित कीमत करीब 4.16 लाख रुपये थी।

शराब को गड्ढे में दबाकर विनष्ट कराया गया। वहीं, शस्त्र अधिनियम से संबंधित 14 अवैध देशी तमंचों को तुड़वाकर नष्ट किया गया। इसके अलावा जुआ अधिनियम के 24 मुकदमों से संबंधित ताश, पर्चे और अन्य सामान का भी निस्तारण कराया गया। इन मामलों से संबंधित 23,025 रुपये राजकीय कोष में जमा कराए जाएंगे। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में की गई। संयुक्त टीम में क्षेत्राधिकारी देवबंद अमित सिंह, नायब तहसीलदार अवधेश यादव, अभियोजन अधिकारी मनोज कुमार, आबकारी निरीक्षक अरुण सिंह, थानाध्यक्ष बड़गांव नरेन्द्र भड़ाना और हेड कांस्टेबल मुर्सलीन शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत थानों में लंबित माल मुकदमाती का नियमानुसार निस्तारण आगे भी जारी रहेगा।