-
☰
छत्तीसगढ़: कोरबा में अवैध कबाड़ नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, कबाड़ से भरे कई वाहन जब्त होने से मचा हड़कंप
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: ऊर्जाधानी कोरबा में गैरकानूनी गतिविधियों और कबाड़ के अवैध नेटवर्क के खिलाफ खाकी का सख्त रुख देखने को मिल रहा है।
विस्तार
छत्तीसगढ़: ऊर्जाधानी कोरबा में गैरकानूनी गतिविधियों और कबाड़ के अवैध नेटवर्क के खिलाफ खाकी का सख्त रुख देखने को मिल रहा है। कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कबाड़ से भरे कई वाहनों को धर दबोचा और उन्हें सीधे थाना परिसर में खड़ा करवा दिया। इस औचक कार्रवाई से जिले के कबाड़ कारोबारियों और माफिया तंत्र में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार यह सख्त एक्शन समाजसेवी गुलाम मोहम्मद की उस शिकायत के बाद तेज हुआ है जो उन्होंने हाल ही में बिलासपुर रेंज आईजी और कोरबा पुलिस अधीक्षक को सौंपी थी। शिकायत में शहर की फिजा बिगाड़ रहे अवैध कबाड़ कारोबार और सक्रिय माफियाओं की पूरी फेहरिस्त देकर कठोर कदम उठाने की मांग की गई थी। इस लिखित दस्तावेज के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया।
जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए हैं। उसी का नतीजा है कि कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सड़कों पर दौड़ रहे संदिग्ध कबाड़ वाहनों को रोककर जब्ती बनाई।
वर्तमान में पुलिस इन जब्त वाहनों के ई-वे बिल माल के स्वामित्व और परिवहन अनुमतियों की बारीकी से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह कबाड़ कहां से उठाया गया और इसे खपाने की तैयारी कहां थी। पुलिस अधिकारियों का साफ संदेश है कि औद्योगिक शहर में अवैध धंधों को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा।
चर्चा है कि यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है, आने वाले दिनों में जिलेभर में अवैध कबाड़ के अड्डों और उनसे जुड़े रसूखदारों पर पुलिसिया कार्रवाई का दायरा और बड़ा हो सकता है।
हरियाणा: अपराध शाखा-2 हांसी ने 10.29 ग्राम चिट्टा के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, चालक को आई मामूली चोटे
उत्तर प्रदेश: बाढ़ और जलभराव से परेशान कटैला पुरवा के ग्रामीण, राहत की करी मांग
गुजरात: बारिश की कमी से किसानों और पशुपालकों की बढ़ी चिंता, बांधों में भी घटा जलस्तर