-
☰
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर विजयपुर ईदगाह में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद की नमाज
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद मिर्जापुर के छानबे क्षेत्र के विजयपुर स्थित ईदगाह में ईद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सुबह से ही बड़ी संख्या में अकीदतमंद ईदगाह पर पहुंचने लगे और भाईचारे व अमन-चैन के साथ नमाज अदा की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद मिर्जापुर के छानबे क्षेत्र के विजयपुर स्थित ईदगाह में ईद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सुबह से ही बड़ी संख्या में अकीदतमंद ईदगाह पर पहुंचने लगे और भाईचारे व अमन-चैन के साथ नमाज अदा की। त्योहार के मद्देनजर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो सके। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए रखे हुए थे। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन का पूरा सहयोग किया और शांति व सौहार्द का परिचय दिया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और क्षेत्र में आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
मध्य प्रदेश: बटरमारा में बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, पुलिस थाना हट्टा में रखा गया
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मालगाड़ी से कटकर महिला की हुई मौत, सिटी रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में ईद-उल-फितर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों ने किया भ्रमण
राजस्थान: नववर्ष महोत्सव समिति ने फलोदी दुर्ग पर किया ध्वजारोहण