Contact for Advertisement 9919916171

उत्तर प्रदेश: जमानियां में एनएसएस शिविर के तीसरे दिन भी जारी रहा योग

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Ankit Kumar , Date: 21/03/2026 11:12:51 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ankit Kumar ,
  • Date:
  • 21/03/2026 11:12:51 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: स्वयंसेवकों को नशामुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कियाजमानिया हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन योग, यातायात नियमों और नशामुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिन की शुरुआत प्रातःकाल योग, प्राणायाम, प्रार्थना और व्यायाम से हुई, जिससे स्वयंसेविकाओं में शारीरिक एवं मानसिक ऊर्जा का संचार हुआ।

विस्तार

प्रथम सत्र में जमानिया नगरपालिका से आए योग गुरु उदय सिंह ने स्वयंसेवकों को एनएसएस का लक्ष्यगीत गवाया और उसके महत्व को समझाया। उन्होंने योग और अध्यात्म के माध्यम से तनावमुक्त जीवन जीने के तरीके बताते हुए भ्रामरी और अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम का अभ्यास कराया। इसके बाद स्वयंसेविका चंद्रमुखी ने कला एवं क्राफ्ट के जरिए छात्राओं को रचनात्मकता से जोड़ा और सृजनात्मक गतिविधियों केलिए प्रेरित किया।

इसी सत्र में डॉ. विजय श्याम पांडेय ने यातायात व्यवस्था पर विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने सुरक्षित पैदल चलने के नियमों की जानकारी दी, जिसमें बाईं ओर चलना, पंक्ति में चलना, दिशा बदलते समय संकेत देना और चालक से आई-कॉन्टैक्ट बनाए रखना जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल थे। डॉ. पांडेय ने छात्राओं को 'फाइव ई' कॉन्सेप्ट - इंजीनियरिंग, एजुकेशन, एनफोर्समेंट, एनवायरनमेंट एवं इमरजेंसी-से भी अवगत कराया।द्वितीय सत्र में प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने नशामुक्ति विषय पर संवाद किया। 

उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव, आत्महत्या, मोबाइल और गेम एडिक्शन जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। प्रो. सिंह ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और आवश्यकता पड़ने पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 की जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, प्राचार्य, कार्यक्रम अधिकारियों और स्वयंसेविकाओं ने जमानिया को नशामुक्त बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. श्रीनिवास सिंह ने की, संचालन एनएसएस प्रभारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन स्वयंसेवक विशाल विंद ने प्रस्तुत किया।

Featured News