Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: हल्की बारिश में डूब जाती हैं मलिन बस्तियां, जलभराव से लोगों का जीना हुआ मुश्किल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 05/08/2026 10:27:32 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 05/08/2026 10:27:32 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान नगर के मौहल्ला गंगाराम व मौहल्ला सराय की मलिन बस्तियों में हल्की फुल्की बारिश होने पर भी सड़कों पर जलभराव की समस्याओं के कारण आवागमन बाधित हो जाता है, जिसके कारण नागरिकों व क्षेत्रीय लोगों को बड़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, जिस पर संबंधित विभाग और वर्तमान वार्ड सभासदों का कोई ध्यान नही है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान नगर के मौहल्ला गंगाराम व मौहल्ला सराय की मलिन बस्तियों में हल्की फुल्की बारिश होने पर भी सड़कों पर जलभराव की समस्याओं के कारण आवागमन बाधित हो जाता है, जिसके कारण नागरिकों व क्षेत्रीय लोगों को बड़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, जिस पर संबंधित विभाग और वर्तमान वार्ड सभासदों का कोई ध्यान नही है। जलभराव एक संकटग्रस्त विषय है। रात्रि के समय कोई विषैला जल जीव भी आ सकता है और विद्युत लाइन के खंबों से पानी में करंट भी आ सकता है जिससे कोई दुर्घटना भी घट सकती है। जनहित में जलभराव का समाधान अति आवश्यक है। नगर में विद्युत विभाग के अधिकारीगणों एंव कर्मचारीगणों की कार्यप्रणाली विश्वसनीयता को दर्शाती है। वो अपनी तैनाती पर निष्ठावान हैं उनकी उत्तम कार्यशैली, लगन व मेहनत के  कारण बारिश से जलभराव होने पर भी लोग निश्चिंत आवाजाही बरकरार रखते हैं। वार्ड के सभासदों एंव नगर पंचायत के अधिकारीगणों को नगर में मलिन बस्तियों में होते जलभराव की समस्याओं पर संयुक्त रूप से समन्वय स्थापित कर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है, जिससे आमजन आश्वस्त हो तथा जन समस्याओं का समाधान संभव हो सके।

Related News

उत्तर प्रदेश: तालाब बनी सड़क, जलभराव से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भी मंडरा रहा खतरा

उत्तर प्रदेश: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की संदिग्ध मौत, प्रेमिका समेत 6 पर हत्या का केस दर्ज

Extrajudicial Killing: अपहरण और दुष्कर्म के आरोप के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, युवक की पीट-पीटकर कर करी हत्या, 8 लोग हुए गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की संदिग्ध मौत, प्रेमिका समेत 6 पर हत्या का केस दर्ज

Trending News: फ़िल्मी दुनिया के बड़े सितारें प्रदीप रावत ने दुनिया को कहाँ अलविदा, कई फिल्मों में बनाया था अपना नाम 

उत्तर प्रदेश: यूपी की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, सरकार ने बजट में किए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान


Featured News