Contact for Advertisement 9919916171


असम: पोलियो दिवस पर 130 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

- Photo by : social media

असम   Published by: Rajib Doloi , Date: 29/06/2026 03:47:12 pm Share:
  • असम
  • Published by: Rajib Doloi ,
  • Date:
  • 29/06/2026 03:47:12 pm
Share:

संक्षेप

असम: रविवार को 28 जून 2026 को सुबह 10 बजे असम के अलग-अलग ज़िलों के साथ-साथ कामरूप मेट्रोपॉलिटन के तोपतली आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पोलियो दिवस मनाया गया।

विस्तार

असम: रविवार को 28 जून 2026 को सुबह 10 बजे असम के अलग-अलग ज़िलों के साथ-साथ कामरूप मेट्रोपॉलिटन के तोपतली आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पोलियो दिवस मनाया गया। इस दिन 5 साल तक की उम्र के हर बच्चे को पोलियो से बचाव का ओरल पोलियो वैक्सीन दिया जाता है। इस पोलियो दिवस पर नॉर्थ तोपतली, साउथ तोपतली और डिकचक गांवों के कुल 130 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन दिया गया। पोलियो दिवस कार्यक्रम में दो आशा वर्कर, एक असिस्टेंट नर्स दाई और तोपतली आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सभापति तथा 20 नंबर तोपतली गांव पंचायत के वार्ड नंबर 9 के सदस्य श्री दिलीप क्रो मौजूद थे।