-
☰
बिहार: शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र से महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक मर्यादा को झकझोर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है।
विस्तार
बिहार: पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र से महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक मर्यादा को झकझोर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। एक गांव की युवती ने नौतन थाना में लिखित आवेदन देकर गांव खड़ा पुरंदरपुर निवासी आलोक कुमार पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, आपत्तिजनक वीडियो तैयार करने और उसे वायरल करने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि आरोपी आलोक कुमार, पिता सुरेंद्र चौधरी, ने पहले उससे जबरदस्ती अवैध संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने शादी करने का भरोसा दिलाकर लंबे समय तक उसका शोषण किया। युवती का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार दबाव बनाता रहा। पीड़िता ने कहा कि जब उसके परिवार वालों ने शादी की बात की तो आरोपी टालमटोल करता रहा। मामले ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया जब युवती की कहीं और शादी तय हुई। आरोप है कि आरोपी आलोक कुमार ने लड़की पक्ष की बदनामी करने की नीयत से होने वाले ससुराल पक्ष को आपत्तिजनक फोटो भेज दिए, जिसके कारण शादी टूट गई। इससे पीड़िता और उसके परिवार को सामाजिक अपमान और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।पीड़िता की मां जब इस मामले को लेकर आरोपी पक्ष से बातचीत करने गईं, तब उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और उन्हें अर्धनग्न कर अपमानित किया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। इधर नौतन थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने मुख्य आरोपी आलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में शामिल लगभग आधा दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
राजस्थान: पाचना बांध विवाद का समाधान संवाद और आपसी सहमति से निकले के.सी. धुमरिया
राजस्थान: पेट्रोल में पानी मिलने के आरोप से हड़कंप, बाइक बंद होने पर उपभोक्ता ने जताया विरोध
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर हुआ मंथन
उत्तराखंड: केतन लाल हत्याकांड, पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नेताओं को रोकने पर उठे सवाल
असम: पोलियो दिवस पर 130 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
उत्तर प्रदेश: वाल्मीकि समाज के हकों और जागरूकता के लिए चलाया जाएगा जन जागरण अभियान