-
☰
गुजरात: मांगों को लेकर कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन, मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को सौंपेंगे मांग पत्र
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: नगर परिषद के स्थायी कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद नरवाना से कर्मचारियों द्वारा पैदल मार्च निकाला जाएगा।
विस्तार
गुजरात: नगर परिषद के स्थायी कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद नरवाना से कर्मचारियों द्वारा पैदल मार्च निकाला जाएगा। कर्मचारी अपनी मांगों से संबंधित मांग पत्र लेकर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के निवास पर पहुंचेंगे और उन्हें अपनी समस्याओं एवं मांगों से अवगत करवाएंगे। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर संघर्ष जारी है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं होने के कारण उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कैबिनेट मंत्री की कोठी तक जाएंगे। वहां पहुंचकर कर्मचारी मंत्री को अपना मांग पत्र सौंपेंगे और सरकार से उनकी मांगों का जल्द समाधान करवाने की मांग करेंगे। हड़ताल के चलते नगर परिषद से जुड़ी सफाई सहित कई आवश्यक सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है, जिससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मध्य प्रदेश: बिठली स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ेंगी सुविधाएं, मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दिए निर्देश
मध्य प्रदेश: वन भूमि पर कब्जे का मामला गरमाया, गौशाला निर्माण के लिए कार्रवाई की मांग
हरियाणा: ग्रामीण सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, हांसी में 3.5 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
हरियाणा: पराली प्रबंधन योजना का ड्रा संपन्न, 109 किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों का मिलेगा लाभ