Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी मामले में गुजरात से एक आरोपी को किया गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 05/06/2026 04:05:08 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 05/06/2026 04:05:08 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के मार्गदर्शन में साइबर अपराध थाना हांसी की टीम ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर  धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

विस्तार

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के मार्गदर्शन में साइबर अपराध थाना हांसी की टीम ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर  धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी की रकम में से 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। मामले के अन्वेषण अधिकारी मुख्य सिपाही अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता निखिल निवासी हांसी की शिकायत पर थाना साइबर अपराध हांसी में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह एक टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ा था, जहां उसे अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश करवाया गया। बाद में एक व्यक्ति ने स्वयं को ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताकर अलग से ट्रेडिंग करवाने का झांसा दिया तथा मुनाफे का 25 प्रतिशत हिस्सा विभिन्न बैंक खातों में जमा करवाया।

 

चार दिन बाद जब शिकायतकर्ता ने अपने ट्रेडिंग खाते से राशि निकालने का प्रयास किया तो उसका खाता फ्रीज दिखाया गया तथा खाते में उपलब्ध कुल राशि का 20 प्रतिशत और जमा करवाने की मांग की गई। इसके बाद शिकायतकर्ता को अपने साथ साइबर धोखाधड़ी होने का पता चला और उसने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। जांच के दौरान साइबर थाना हांसी की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के विश्लेषण तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर आरोपी विजय कुमार पुत्र शिवाभाई निवासी सुरेन्द्र नगर, गुजरात को गुजरात से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी की रकम में से 10 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है तथा धोखाधड़ी में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।