Contact for Advertisement 9919916171

हरियाणा: नशे के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई — SWAT टीम-2 ने 17 बोतल देसी शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार : एसपी सिद्धान्त जैन

- Photo by :

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 28/08/2026 12:39:30 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 28/08/2026 12:39:30 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा नशे एवं अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत SWAT कमांडो टीम-2 ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्ण पुत्र बीरू निवासी दौलतपुर को 17 बोतल देसी शराब ‘माल्टा मस्ती’ सहित गिरफ्तार किया है।

विस्तार

नशे एवं अवैध शराब के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों एवं अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। नशे और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे या अवैध शराब की बिक्री/तस्करी करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। जनता के सहयोग से नशामुक्त एवं अपराधमुक्त हिसार बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।