Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: 'ऑपरेशन ट्रैक डाउन' के तहत बड़ी कार्रवाई, 10.38 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 07/08/2026 11:24:20 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 07/08/2026 11:24:20 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन ट्रैक डाउन" के तहत सीआईए मिल गेट टीम ने लगातार दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है।

विस्तार

हरियाणा: हिसार में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन ट्रैक डाउन" के तहत सीआईए मिल गेट टीम ने लगातार दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक आरोपी को 10 ग्राम 380 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। सीआईए मिल गेट प्रभारी पीएसआई संजीव कुमार ने बताया कि एएसआई बजरंग सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पड़ाव चौक क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एमिनेंट मॉल के पीछे बने शौचालय के पास एक युवक नशीला पदार्थ लेकर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर निखिल, पुत्र प्रेमचंद, निवासी ठेके वाली गली, भारत नगर, हिसार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम 380 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना एचटीएम में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान उससे हेरोइन की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा 'ऑपरेशन ट्रैक डाउन' के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related News

हरियाणा: स्वच्छ हांसी के लिए नगर परिषद और व्यापारियों ने मिलाया हाथ, बाजारों में डस्टबिन अभियान शुरू

उत्तर प्रदेश: ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ की तैयारियां पूरी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति कार्यक्रम

हरियाणा: नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे हटाए; पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ट्रैकडाउन

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा मार्ग का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, महापौर-नगरायुक्त ने किया शिवभक्तों का भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: कांवड़ शिविर में छूटा बैग पुलिस ने खोजकर शिवभक्तों को लौटाया, पुलिस की जमकर सराहना


Featured News