-
☰
मध्य प्रदेश: बटरमारा में बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, पुलिस थाना हट्टा में रखा गया
- Photo by :
संक्षेप
मध्य प्रदेश: कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 13 मार्च 2026 को खनिज अमले द्वारा तहसील किरनापुर के ग्राम बटरमारा में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच की गई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 13 मार्च 2026 को खनिज अमले द्वारा तहसील किरनापुर के ग्राम बटरमारा में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच की गई। उप संचालक खनिज फरहत जहां ने बताया कि जांच के दौरान एक महिन्द्रा कंपनी का बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से रेत का उत्खनन करते हुए पाया गया। कार्रवाई करते हुए वाहन को मौके पर ही जब्त कर पुलिस थाना हट्टा की अभिरक्षा में रखा गया है। उन्होंने बताया कि उल्लंघनकर्ताओं द्वारा किया गया यह कृत्य म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के नियम 3 का उल्लंघन है। इस संबंध में प्रकरण पंजीबद्ध कर खनिज नियमों के अंतर्गत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मालगाड़ी से कटकर महिला की हुई मौत, सिटी रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में ईद-उल-फितर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों ने किया भ्रमण
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर विजयपुर ईदगाह में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद की नमाज
राजस्थान: नववर्ष महोत्सव समिति ने फलोदी दुर्ग पर किया ध्वजारोहण