Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: 25 हजार के इनामी बदमाश अनिल उर्फ लीला गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 29/06/2026 01:43:22 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 29/06/2026 01:43:22 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह द्वारा अवैध फायर आर्म्स हथियार रखने वालों तथा खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देष पर एएसपी नाजिम अली खान व डीएसपी विराटनगर उमेश कुमार निठारवाल के सुपरविजन में प्रागपुरा थानाधिकारी भजनाराम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह द्वारा अवैध फायर आर्म्स हथियार रखने वालों तथा खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देष पर एएसपी नाजिम अली खान व डीएसपी विराटनगर उमेश कुमार निठारवाल के सुपरविजन में प्रागपुरा थानाधिकारी भजनाराम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा ईनामी आरोपी अनिल उर्फ लीला (24) पुत्र दाताराम गुर्जर निवासी बालका की ढ़ाणी तन गोपालपुरा के कब्जे से एक देशी पिस्टल व 04 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये। आरोपी अनिल उर्फ लीला कोटपूतली थाने का हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ थाना नीमकाथाना कोतवाली, नीमकाथाना शहर, नीमराणा, कोटपूतली, पनियाला, सरुण्ड, प्रागपुरा व अन्य थानों में लूट व मारपीट एवं फायरिंग की घटनाओं के कई प्रकरण दर्ज है, जो थाना प्रागपुरा के 02 करोड़ 58 लाख 12 हजार 500 रूपये के कॉपर चोरी का मुख्य आरोपी था, जो घटना के वक्त से फरार चल रहा था। जिस पर 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी से जप्तशुदा अवैध फायर आर्म्स के सम्बंध में गहनता से अनुसंधान जारी है।