Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: बानसूर पुलिस ने 24 घंटे में दो गुमशुदा नाबालिगों को हरियाणा से सकुशल किया बरामद

- Photo by :

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 29/06/2026 01:03:56 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 29/06/2026 01:03:56 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली, जिले की बानसूर थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये 24 घण्टों से भी कम समय में दो नाबालिग लड़कों को दस्तयाब किया हैं।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली, जिले की बानसूर थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये 24 घण्टों से भी कम समय में दो नाबालिग लड़कों को दस्तयाब किया हैं। थानाधिकारी राजेश यादव ने जानकारी देते हुये बताया कि गुमशुदा दो नाबालिग लड़कों को साईबर सैल कोटपूतली की मदद से हरियाणा के नांगल चौधरी हल्के के गाँव गोलवा से दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति अलवर के समक्ष पेश कर काउंसलिग करवाकर परिजन को सकुशल सुपुर्द किया गया। उल्लेखनीय हैं कि विगत 24 जून को दो नाबालिग लड़के थाना क्षेत्र के एक गाँव से गुम होने की सूचना 25 जून को प्राप्त होने पर तुरन्त प्रभाव से प्रकरण दर्ज कर उक्त नाबालिग लड़कों को अतिशीघ्र तलाश कर दस्तयाब करने के निर्देश प्रदान किये। जिस पर नाबालिग लड़कों की तलाश एवं दस्तयाबी हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नाबालिग लड़कों की तलाश एवं दस्तयाबी हेतु सम्भावित स्थानों पर तलाष की गई। साईबर सैल कोटपूतली को नाबालिग बच्चों के मोबाईल नम्बर उपलब्ध करवाकर लोकेशन एवं सीडीआर प्राप्त की गई। साईबर सैल कोटपूतली द्वारा उपलब्ध कराये गये तकनीकी सहयोग से टीम द्वारा दोनों नाबालिग बच्चां को ग्राम गोलवा (नांगल चौधरी हरियाणा) से दस्तयाब किया गया।