-
☰
राजस्थान: पाचना बांध विवाद का समाधान संवाद और आपसी सहमति से निकले के.सी. धुमरिया
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक अखिल भारतीय विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष के.सी. धुमरिया ने कहा कि पाचना बांध से जुड़े विवाद का समाधान शांति, संवाद और आपसी सहमति से ही निकाला जाना चाहिए।
विस्तार
राजस्थान: टोंक अखिल भारतीय विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष के.सी. धुमरिया ने कहा कि पाचना बांध से जुड़े विवाद का समाधान शांति, संवाद और आपसी सहमति से ही निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का टकराव किसी के हित में नहीं होता और सभी पक्षों को धैर्य एवं संयम के साथ समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। रविवार को जयपुर से सवाई माधोपुर जाते समय सवाई माधोपुर पुलिया पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में धुमरिया ने कहा कि पाचना बांध से प्रभावित क्षेत्र के लोगों, विशेषकर आदिवासी समाज की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के अधिकारों, आजीविका, विस्थापन तथा अन्य जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा की जाएगी और संबंधित पक्षों के साथ संवाद स्थापित कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए सभी पक्षों को बातचीत के माध्यम से आगे बढ़ना चाहिए, ताकि क्षेत्र में शांति और विकास का माहौल बना रहे। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ह्यूमन राइट्स राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज मीणा, जिला अध्यक्ष पुलकित सिंहल, जिला मीडिया प्रभारी अजीमुद्दीन, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रहीमुद्दीन सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने के.सी. धुमरिया का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
राजस्थान: पेट्रोल में पानी मिलने के आरोप से हड़कंप, बाइक बंद होने पर उपभोक्ता ने जताया विरोध
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर हुआ मंथन
उत्तराखंड: केतन लाल हत्याकांड, पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नेताओं को रोकने पर उठे सवाल
असम: पोलियो दिवस पर 130 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
उत्तर प्रदेश: वाल्मीकि समाज के हकों और जागरूकता के लिए चलाया जाएगा जन जागरण अभियान