Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आगाज, विधायक प्रतिनिधि राधा पटेल ने बच्चों को दवा पिलाकर किया शुभारंभ

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 29/06/2026 01:49:31 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 29/06/2026 01:49:31 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्र में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्र में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। यहाँ के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि राधा पटेल ने नौनिहालों को पोलियो रोधी दवा की खुराक (दो बूंद जिंदगी की) पिलाकर इस व्यापक स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह और चिकित्सा कर्मियों को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि राधा पटेल ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों से अपील की कि वे जागरूकता दिखाते हुए शून्य से 5 वर्ष तक की आयु के अपने सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर लाकर दवा अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा सुरक्षा चक्र से वंचित ना रहे। आरसीएचओ डॉ. अरविन्द अग्रवाल ने बताया कि जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत 1506 बूथ बनाए गए हैं तथा कुल 01 लाख 50 हजार बच्चों का लक्ष्य रखा गया हैं। इस कार्यक्रम के सुपरविजन के लिए जिले में 188 सुपरवाईजर लगाएं गए हैं। प्रथम दिन पोलियो बूथ पर 62 हजार 340 बच्चों को दवा पिलाई गई। इस मौके पर एसडीएम योगेश सिंह देओल, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. जयभगवान यादव, पीएमओ डॉ. पुष्कर राज गुर्जर, नर्सिंग अधीक्षक पूरण सिंह, डीएनओ रविकान्त जांगिड़ समेत अस्पताल स्टॉफ मौजूद रहा।