-
☰
राजस्थान: वीर गुर्जर छात्रावास विकास समिति व महासंघ में नई नियुक्तियां, छात्रावास विकास को लेकर अहम फैसले
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली वीर गुर्जर छात्रावास, कोटपूतली परिसर में रविवार को आयोजित बैठक में समाज एवं छात्रावास के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए, जिसमें गुर्जर अधिकारी कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रणवीर रावत को महासंघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली वीर गुर्जर छात्रावास, कोटपूतली परिसर में रविवार को आयोजित बैठक में समाज एवं छात्रावास के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए, जिसमें गुर्जर अधिकारी कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रणवीर रावत को महासंघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि सेवानिवृत्त शिक्षक मुरलीराम पायला (गुरुजी) को वीर गुर्जर छात्रावास विकास समिति का अध्यक्ष नियुक्त कर छात्रावास के विकास एवं व्यवस्थाओं के संचालन का दायित्व सौंपा गया। बैठक में छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय भी लिया गया कि छात्रावास में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए वंचित विद्यार्थियों को एक और अवसर प्रदान किया जायेगा। इसके लिए 04 जुलाई शनिवार सायं 04 बजे छात्रावास परिसर में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समाज एवं छात्रावास के विकास से संबंधित आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श हेतु अगली बैठक शीघ्र आयोजित की जायेगी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सभी प्रस्तावों का सर्वसम्मति से समर्थन करते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनायें दीं तथा छात्रावास के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
राजस्थान: पाचना बांध विवाद का समाधान संवाद और आपसी सहमति से निकले के.सी. धुमरिया
राजस्थान: पेट्रोल में पानी मिलने के आरोप से हड़कंप, बाइक बंद होने पर उपभोक्ता ने जताया विरोध
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर हुआ मंथन
उत्तराखंड: केतन लाल हत्याकांड, पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नेताओं को रोकने पर उठे सवाल
असम: पोलियो दिवस पर 130 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
उत्तर प्रदेश: वाल्मीकि समाज के हकों और जागरूकता के लिए चलाया जाएगा जन जागरण अभियान