-
☰
राजस्थान: सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली जिला कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता की अध्यक्षता में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली जिला कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता की अध्यक्षता में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं, सुविधाओं एवं सेवाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराया जायें। उन्होंने कहा कि शिविर केवल समस्याओं के समाधान का माध्यम नहीं, बल्कि पात्र नागरिकों को उनके अधिकारों एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी मंच हैं। जिला कलक्टर ने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक नागरिक को योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही लाभान्वित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण एवं शहरी नागरिक इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि सेवा शिविरों के माध्यम से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, पट्टा वितरण एवं नियमन कार्य, राजस्व रिकॉर्ड में नाम शुद्धिकरण, सीमाज्ञान, सहमति से विभाजन, फॉर्मर रजिस्ट्री, ई-धरती पोर्टल से संबंधित कार्य, रास्तों के प्रकरण, अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ आमजन को सरल एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराया जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि शिविरों में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ-साथ उन्हें राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों की जानकारी भी दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिविर में विभागीय योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में समाज कल्याण विभाग की पालनहार, कन्यादान एवं एकल नारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सेवा शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का चिन्हीकरण कर उन्हें योजनाओं से जोड़ा जाए। लंबित सत्यापन कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं तथा नए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए आयोजित यूडीआईडी शिविरों में प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि सेवा शिविरों के माध्यम से विद्यालय परिसरों एवं खेल मैदानों को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्यवाही की जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालय निर्माण एवं पट्टा संबंधी कार्य पूर्ण कराने तथा सहकारिता विभाग को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लंबित प्रकरणों का शिविरों के माध्यम से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने भूजल पुनर्भरण संरचनाओं के निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को भी जनभागीदारी के साथ प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाए। बैठक के अंत में जिला कलक्टर ने जनसुनवाई के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन शिविरों के माध्यम से प्रत्येक पात्र नागरिक तक सरकारी योजनाओं, सुविधाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करते हुए जिले में सुशासन की भावना को मजबूत किया जाए। इस दौरान एडीएम ओमप्रकाश सहारण, एसडीएम कोटपूतली योगेश सिंह देवल व पावटा बृजेश चौधरी, नगर परिषद आयुक्त अरुण शर्मा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता रामनिवास यादव, जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद मीणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिले के अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े। जिले में यहाँ आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 : राज्य सरकार के निर्देशानुसार जन कल्याण शिविरों के अंतर्गत ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 जून को कोटपूतली की चुरी, पावटा की सुदरपुरा ढ़ाढ़ा, विराटनगर की आंतेला, बहरोड़ की ढुढारियॉ एवं चांदीचाना, नीमराना की महतावास, बानसूर की इन्द्राडा एवं खोहरी तथा नारायणपुर की तुराणा ग्राम पंचायत में शिविर लगाए जायेंगे। 30 जून को कोटपूतली की नारेहड़ा, पावटा की वीर तेजाजी नगर, विराटनगर की भाबरू, बहरोड़ की जैनपुरबास, नीमराना की माजरी कलां, बानसूर की गिरूडी एवं खेड़ा तथा नारायणपुर की अजबपुरा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जायेंगे। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचायेंगे। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से निर्धारित तिथि पर अपने निकटतम शिविर में उपस्थित होकर अधिकतम लाभ लेने की अपील की है।
राजस्थान: पाचना बांध विवाद का समाधान संवाद और आपसी सहमति से निकले के.सी. धुमरिया
राजस्थान: पेट्रोल में पानी मिलने के आरोप से हड़कंप, बाइक बंद होने पर उपभोक्ता ने जताया विरोध
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर हुआ मंथन
उत्तराखंड: केतन लाल हत्याकांड, पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नेताओं को रोकने पर उठे सवाल
असम: पोलियो दिवस पर 130 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
उत्तर प्रदेश: वाल्मीकि समाज के हकों और जागरूकता के लिए चलाया जाएगा जन जागरण अभियान