-
☰
राजस्थान: पेट्रोल में पानी मिलने के आरोप से हड़कंप, बाइक बंद होने पर उपभोक्ता ने जताया विरोध
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक में नेशनल हाईवे स्थित नायरा पेट्रोल पंप मोटूका पर पेट्रोल में कथित मिलावट का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
विस्तार
राजस्थान: टोंक में नेशनल हाईवे स्थित नायरा पेट्रोल पंप मोटूका पर पेट्रोल में कथित मिलावट का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एक बाइक चालक ने पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप लगाते हुए पेट्रोल पंप प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी और चिंता का माहौल देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित मनराज गुर्जर ने अपनी बाइक में नायरा पेट्रोल पंप मोटूका से पेट्रोल भरवाया था। उनका आरोप है कि पेट्रोल भरवाने के कुछ ही मिनट बाद बरौनी पुलिया के पास उनकी बाइक अचानक झटके खाने लगी और कुछ दूरी चलने के बाद बीच रास्ते में बंद हो गई। काफी प्रयासों के बावजूद बाइक स्टार्ट नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने वाहन को मैकेनिक के पास पहुंचाया। पीड़ित के अनुसार, मैकेनिक द्वारा बाइक की जांच करने पर पेट्रोल में पानी होने की बात सामने आई। मैकेनिक ने बाइक की मरम्मत और सफाई का खर्च भी बताया। इसके बाद मनराज गुर्जर ने बाइक के टैंक से पेट्रोल का नमूना एक बोतल में भरा और सीधे पेट्रोल पंप पहुंचकर कर्मचारियों के सामने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और मामले की चर्चा पूरे इलाके में फैल गई। घटना के बाद पेट्रोल पंप प्रशासन की ओर से सफाई भी सामने आई है। टेरिटरी मैनेजर विकास राय शर्मा ने कहा कि पेट्रोल में पानी की मिलावट होना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में पेट्रोल में लगभग 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित होता है और यदि उसमें पानी की एक बूंद भी चली जाए तो एथेनॉल की रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण स्थिति बदल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोई व्यक्ति बिना कारण अपनी बाइक खराब करवाकर समय और मजदूरी बर्बाद नहीं करेगा। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पेट्रोल की गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग की है। वहीं उपभोक्ताओं में पेट्रोल की शुद्धता को लेकर चिंता बढ़ गई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला आम उपभोक्ताओं की सुरक्षा और भरोसे से जुड़ा बड़ा मुद्दा बन सकता है।
राजस्थान: पाचना बांध विवाद का समाधान संवाद और आपसी सहमति से निकले के.सी. धुमरिया
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर हुआ मंथन
उत्तराखंड: केतन लाल हत्याकांड, पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नेताओं को रोकने पर उठे सवाल
असम: पोलियो दिवस पर 130 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
उत्तर प्रदेश: वाल्मीकि समाज के हकों और जागरूकता के लिए चलाया जाएगा जन जागरण अभियान