Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: युवक पर फायरिंग की कोशिश, सिर पर कट्टे के बट से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Kaushik Tiwari , Date: 22/08/2026 11:21:03 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Kaushik Tiwari ,
  • Date:
  • 22/08/2026 11:21:03 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर बड़हलगंज थाना क्षेत्र में युवक पर फायरिंग का प्रयास करने और कट्टे के बट से सिर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर बड़हलगंज थाना क्षेत्र में युवक पर फायरिंग का प्रयास करने और कट्टे के बट से सिर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गारद निषाद पुत्र राजेन्द्र निषाद निवासी बहसुआ, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को आरोपी और उसके साथियों ने कथित तौर पर कट्टा और रॉड से लैस होकर वादी को घेर लिया था। आरोप है कि आरोपियों ने वादी पर फायरिंग करने का प्रयास किया। इसी दौरान कट्टे के बट से उसके सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से बड़हलगंज थाने में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 89/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।


विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों की तलाश तेज कर दी। इसी क्रम में पुलिस ने मामले से संबंधित आरोपी गारद निषाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 191(2), 191(3), 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ बड़हलगंज थाने में वर्ष 2023 में मुकदमा अपराध संख्या 323/2023 धारा 147, 308, 323, 504 और 506 भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज किया गया था। इसके अलावा वर्ष 2024 में मुकदमा अपराध संख्या 421/2024 धारा 110, 115(2), 191(2), 351(3), 352, 61 भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 3(1)(घ), 3(1)(द), 3(2)(वीए) एससी/एसटी एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Related News

 मध्य प्रदेश: बिठली स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ेंगी सुविधाएं, मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दिए निर्देश

मध्य प्रदेश: वन भूमि पर कब्जे का मामला गरमाया, गौशाला निर्माण के लिए कार्रवाई की मांग

गुजरात: शिनोर-मालसर में नर्मदा तट पर दशा व्रत का समापन, श्रद्धालुओं ने माताजी की प्रतिमाओं का किया विसर्जन

उत्तर प्रदेश: IGRS शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्ती, 11 बिजली अभियंताओं का वेतन रोकने के निर्देश

हरियाणा: ग्रामीण सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, हांसी में 3.5 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

हरियाणा: पराली प्रबंधन योजना का ड्रा संपन्न, 109 किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों का मिलेगा लाभ


Featured News