-
☰
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर हुआ मंथन
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में 29 जून को आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक ट्रैफिक, पुलिस मुख्यालय लखनऊ ने सहारनपुर परिक्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर, पुलिस अधीक्षक शामली, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा पुलिस अधीक्षक यातायात सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। गोष्ठी के दौरान कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर पुलिस महानिदेशक ट्रैफिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं तथा यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्ययोजना लागू की जाए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया।
राजस्थान: पाचना बांध विवाद का समाधान संवाद और आपसी सहमति से निकले के.सी. धुमरिया
राजस्थान: पेट्रोल में पानी मिलने के आरोप से हड़कंप, बाइक बंद होने पर उपभोक्ता ने जताया विरोध
उत्तराखंड: केतन लाल हत्याकांड, पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नेताओं को रोकने पर उठे सवाल
असम: पोलियो दिवस पर 130 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
उत्तर प्रदेश: वाल्मीकि समाज के हकों और जागरूकता के लिए चलाया जाएगा जन जागरण अभियान