Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: श्रद्धा और भक्ति में डूबा कोरांव, सार्वजनिक रुद्राभिषेक के बाद हुआ भव्य भंडारा
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 07/08/2026 11:35:32 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 07/08/2026 11:35:32 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कोरांव प्रयागराज नगर पंचायत कोरांव के गोविंद नगर मोहल्ले में गुरुवार को सार्वजनिक रुद्राभिषेक एवं भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में किया गया। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कोरांव प्रयागराज नगर पंचायत कोरांव के गोविंद नगर मोहल्ले में गुरुवार को सार्वजनिक रुद्राभिषेक एवं भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में किया गया। भक्त चतुर नाथ गोस्वामी ‘नंदी बाबा’ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे भगवान शिव के विधिवत रुद्राभिषेक से हुई। इसके बाद आयोजित भंडारे में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम शाम चार बजे तक चला। नंदी बाबा ने बताया कि मोहल्ले और बाजार के लोगों के सहयोग से चंदा एकत्र कर सार्वजनिक रुद्राभिषेक एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

 

नगर पंचायत कोरांव के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी पंडित अवध नारायण तिवारी ने भी कार्यक्रम में विशेष सहयोग किया और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान नंदी बाबा ने भगवान शिव की आराधना करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे। आयोजन में कन्हैयाल कोल, सुनील कुमार सोनकर, कल्लू सोनकर समेत नगर के कई गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

Related News

हरियाणा: स्वच्छ हांसी के लिए नगर परिषद और व्यापारियों ने मिलाया हाथ, बाजारों में डस्टबिन अभियान शुरू

उत्तर प्रदेश: ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ की तैयारियां पूरी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति कार्यक्रम

हरियाणा: नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे हटाए; पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ट्रैकडाउन

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा मार्ग का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, महापौर-नगरायुक्त ने किया शिवभक्तों का भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: कांवड़ शिविर में छूटा बैग पुलिस ने खोजकर शिवभक्तों को लौटाया, पुलिस की जमकर सराहना


Featured News