Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: वाल्मीकि समाज के हकों और जागरूकता के लिए चलाया जाएगा जन जागरण अभियान

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Gourav Kumar , Date: 29/06/2026 03:24:04 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Gourav Kumar ,
  • Date:
  • 29/06/2026 03:24:04 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रविवार को प्रात:काल को राष्ट्रीय बाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट एवं राष्ट्रीय संयोजक नंदू प्रसाद वाल्मीकि, राष्ट्रीय सचिव धूम सिंह वाल्मीकि चंडीगढ़, जनेश्वर दास वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि व अरुण झंझोट ने संयुक्त रूप से त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि मंदिर में भगवान की मूर्ति को फूल माला पहनाकर पूजा अर्चना की,  तत्पश्चात अरविन्द झंझोट ने कहा कि वाल्मीकि समाज को अपने हकों के प्रति जागरूक करने हेतु जन जागरण अभियान चलाया जायेगा, जिसमें समाज को जागरूक करने एवं शिक्षा का प्रसार प्रचार एवं समाज को जागरूक करने नौजवानों को सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए सामाजिक भागीदारी राजनीतिक व्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु युवा नौजवानों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रविवार को प्रात:काल को राष्ट्रीय बाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट एवं राष्ट्रीय संयोजक नंदू प्रसाद वाल्मीकि, राष्ट्रीय सचिव धूम सिंह वाल्मीकि चंडीगढ़, जनेश्वर दास वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि व अरुण झंझोट ने संयुक्त रूप से त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि मंदिर में भगवान की मूर्ति को फूल माला पहनाकर पूजा अर्चना की,  तत्पश्चात अरविन्द झंझोट ने कहा कि वाल्मीकि समाज को अपने हकों के प्रति जागरूक करने हेतु जन जागरण अभियान चलाया जायेगा, जिसमें समाज को जागरूक करने एवं शिक्षा का प्रसार प्रचार एवं समाज को जागरूक करने नौजवानों को सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए सामाजिक भागीदारी राजनीतिक व्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु युवा नौजवानों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आज के समय में वाल्मीकि समाज की राजनीति में बहुत कम भागीदारी है। वाल्मीकि समाज का विकास राज नीति में भागीदारी से ही संभव हो सकेगा। यहां तक कि आज वाल्मीकि समाज की छोटी छोटी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। वाल्मीकि समाज इतना सक्षम हो जाए कि छोटी बड़ी समस्याओं का समाधान कराने हेतु किसी के चक्कर न काटने पड़ें, इसलिए  इस अभियान को सफल बनाने हेतु वाल्मीकि समाज एंव वाल्मीकि समाज के नौजवानों से मंच के द्वारा अपील की गई कि उपरोक्त समाज उत्थान के लिए चलाए जाने वाले जन जागरण अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने हेतु मंच के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस अवसर राष्ट्रीय बाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट, राष्ट्रीय संयोजक नंदू प्रसाद वाल्मीकि, राष्ट्रीय सचिव धूम सिंह वाल्मीकि चंडीगढ़, जनेश्वर दास वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि एंव अरुण झंझोट आदि गणमान्य लोग शामिल रहे।