Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने दिलाए पूरे 15,007 रुपये वापस, पीड़ित ने जताया आभार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 07/08/2026 10:11:22 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 07/08/2026 10:11:22 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक की पूरी 15,007 रुपये की धनराशि उसके खाते में वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक की पूरी 15,007 रुपये की धनराशि उसके खाते में वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार, कस्बा रामपुर मनिहारान के मोहल्ला मनिहारान निवासी मोहम्मद फैजान पुत्र मोहम्मद सरवर के पास 2 अगस्त 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति की वीडियो कॉल आई। आरोपी ने 50 हजार रुपये की लिमिट वाला नया क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक कर पुराने क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरते ही युवक के खाते से 15,007 रुपये निकाल लिए गए।

घटना के बाद मोहम्मद फैजान ने उसी दिन राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत संख्या 33108260191249 दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना रामपुर मनिहारान की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू की।

पुलिस अधीक्षक नगर एवं साइबर अपराध के नोडल अधिकारी, क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी उम्मेद कुमार के नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क ने संबंधित बैंक और तकनीकी एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर ठगी गई 15,007 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी। इस सफलता में उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक, महिला कांस्टेबल आकांक्षा सिंह, रिक्रूट महिला कांस्टेबल संजना कुमारी, रिक्रूट आरक्षी जोनी कुमार, अक्षय कुमार एवं पवन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें और न ही फोन या वीडियो कॉल पर अपनी बैंक अथवा क्रेडिट कार्ड संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related News

हरियाणा: स्वच्छ हांसी के लिए नगर परिषद और व्यापारियों ने मिलाया हाथ, बाजारों में डस्टबिन अभियान शुरू

उत्तर प्रदेश: ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ की तैयारियां पूरी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति कार्यक्रम

हरियाणा: नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे हटाए; पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ट्रैकडाउन

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा मार्ग का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, महापौर-नगरायुक्त ने किया शिवभक्तों का भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: कांवड़ शिविर में छूटा बैग पुलिस ने खोजकर शिवभक्तों को लौटाया, पुलिस की जमकर सराहना


Featured News