Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कचनरवा बाजार में खुलेआम मांस-मछली की बिक्री से नाराजगी, कार्रवाई की मांग हुई तेज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 22/08/2026 10:38:38 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 22/08/2026 10:38:38 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र ओबरा तहसील क्षेत्र के कोन थाना अंतर्गत कचनरवा मुख्य बाजार, अस्पताल रोड, बागेसोती मार्ग और कोन-विंढमगंज मार्ग पर सड़क किनारे खुलेआम मुर्गा, मछली और मांस की बिक्री को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का आरोप है कि कई मीट विक्रेताओं ने सड़क तक कब्जा कर रखा है, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शिकायतों और पूर्व में कार्रवाई के बावजूद स्थिति में स्थायी सुधार नहीं हुआ है। कुछ माह पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की थी, लेकिन इसके बाद फिर से सड़क किनारे खुले में मांस-मछली की बिक्री शुरू होने का आरोप है। लोगों के अनुसार सड़क किनारे ही मुर्गों का वध और मांस की कटाई किए जाने से गंदगी और दुर्गंध की समस्या बनी रहती है। राहगीरों पर खून और गंदे पानी के छींटे पड़ने की शिकायतें भी सामने आई हैं। स्थानीय लोगों ने इससे संक्रमण फैलने की आशंका जताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

नागरिकों का यह भी आरोप है कि बाजार की कुछ मिठाई और नाश्ते की दुकानों पर भी खाद्य गुणवत्ता एवं स्वच्छता मानकों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग से पूरे बाजार का व्यापक निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कचनरवा बाजार से होकर ग्राम पंचायत कुड़वा के पांडुचट्टान क्षेत्र से पांडु नदी का जल लेकर श्रद्धालु रोरवा शिव मंदिर की ओर जाते हैं। ऐसे में मुख्य मार्ग पर खुले में मांस की बिक्री और गंदगी से श्रद्धालुओं तथा राहगीरों को भी परेशानी होती है। स्थानीय निवासी गंगा यादव, राजेंद्र, प्रदीप, सूबेदार, बिहारी, सुनील, राजेश, सूर्यबलि और बिफई समेत कई लोगों ने जिलाधिकारी से बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने, खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाने तथा बिना लाइसेंस और मानकों के विपरीत संचालित दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related News

 मध्य प्रदेश: बिठली स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ेंगी सुविधाएं, मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दिए निर्देश

मध्य प्रदेश: वन भूमि पर कब्जे का मामला गरमाया, गौशाला निर्माण के लिए कार्रवाई की मांग

गुजरात: शिनोर-मालसर में नर्मदा तट पर दशा व्रत का समापन, श्रद्धालुओं ने माताजी की प्रतिमाओं का किया विसर्जन

उत्तर प्रदेश: IGRS शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्ती, 11 बिजली अभियंताओं का वेतन रोकने के निर्देश

हरियाणा: ग्रामीण सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, हांसी में 3.5 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

हरियाणा: पराली प्रबंधन योजना का ड्रा संपन्न, 109 किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों का मिलेगा लाभ


Featured News