Contact for Advertisement 9919916171

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में ईद-उल-फितर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों ने किया भ्रमण

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 21/03/2026 11:41:57 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 21/03/2026 11:41:57 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद में ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर क्षेत्र के इमामबाड़ा सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया।

विस्तार

इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति, भाईचारा और आपसी सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पूरे जनपद में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी पुलिस उच्चाधिकारी, प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहे। उनकी निगरानी में ईद-उल-फितर की नमाज सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।