-
☰
उत्तर प्रदेश: घरेलू विवाद के चलते पत्नी की करी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (फावड़ा) सहित गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (फावड़ा) सहित गिरफ्तार कर लिया। ग्राम नई बस्ती भौती निवासी महिला द्वारा थाना मिर्जापुर में लिखित तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। मामला हत्या से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई। दिनांक 29 अप्रैल 2026 की रात करीब 02:35 बजे, थाना मिर्जापुर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने कलान रोड सौनेक तिराहे से आरोपी क्षत्रपाल पुत्र मोतीलाल को गिरफ्तार कर लिया।
उत्तर प्रदेश: ईशांक ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, राज्य स्तर के लिए हुआ चयन
मध्य प्रदेश: कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपी को 1 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
उत्तर प्रदेश: आईजी ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़: कोर्ट परिसर में मौत बनकर गिरा विशाल पेड़, कई लोग हुए घायल, वाहनों का मलबा बना ढेर
छत्तीसगढ़: महिला जनसुनवाई से पहले दुबे का पत्र आया सामने, लंबित शिकायतें रखने की मांग
उत्तर प्रदेश: मंडल में हुई विकास कार्यों की समीक्षा, देरी पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश