Contact for Advertisement 9919916171

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मालगाड़ी से कटकर महिला की हुई मौत, सिटी रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Ankit Kumar , Date: 21/03/2026 11:48:08 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ankit Kumar ,
  • Date:
  • 21/03/2026 11:48:08 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बलिया से वाराणसी जा रही थी गाड़ी गाजीपुर में शुक्रवार देर शाम एक महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा सिटी रेलवे स्टेशन और गाजीपुर घाट स्टेशन के बीच ओवरब्रिज के नीचे रात करीब 8 बजे हुआ। महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

विस्तार

घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।जीआरपी के अनुसार, महिला की मौत बलिया से वाराणसी की ओर जा रही एक मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई। 

मृतक महिला की पहचान दिलशादपुर (बाराचवर) निवासी छोटेलाल सिंह की पत्नी पूनम सिंह के रूप में हुई है। जीआरपी ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवाया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है।