-
☰
मध्य प्रदेश: मंडीदीप में अवैध वसूली के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस का पीपा बजाकर किया अनोखा प्रदर्शन
- Photo by :
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मंडीदीप नगर में अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पीपा बजाते हुए नगर में रैली निकाली और नगर पालिका के सामने पहुँचकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपा।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मंडीदीप नगर में अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पीपा बजाते हुए नगर में रैली निकाली और नगर पालिका के सामने पहुँचकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपा। भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के विरोध में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस ने नगरभर में रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक पटवा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल और भाजपा नेता राजेंद्र अग्रवाल के खिलाफ "मुर्दाबाद" के नारे लगाए। कांग्रेस की नौ सूत्री मांगों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपेश मीणा के नेतृत्व में सीएमओ प्रशांत जैन को ज्ञापन सौंपा गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपेश मीणा ने चेतावनी दी कि यदि नगर में भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगाई गई और नौ सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो कांग्रेस पुनः धरना-प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह और आक्रोश देखने लायक था। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे जनता की समस्याओं के समाधान तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
उत्तर प्रदेश: शंकरगढ़ में ताले जड़ित शौचालय सरकार की योजना कागजों में सीमित, जनता परेशान
उत्तर प्रदेश: जनपद बलिया - बेल्थरा रोड पर महावीरी झंडा जुलूस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
उत्तर प्रदेश: अयोध्या में खाद की जगह किसानों को मिली ‘लाठी’
उत्तर प्रदेश: ललितपुर में सामने आया राशन वितरण में बड़ा घोटाला
हरियाणा: कालावाली में बड़े स्तर पर की जा रही कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी