-
☰
हरियाणा: हिसार पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: हिसार पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले सात पुलिसकर्मी सोमवार को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई और सेवाकाल के दौरान उनके योगदान की सराहना की गई। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में सब इंस्पेक्टर सुरत सिंह, सब इंस्पेक्टर अजय कुमार, महिला एएसआई सुनील कुमारी, ऑनरेरी इंस्पेक्टर महाबीर सिंह, ऑनरेरी इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह, ऑनरेरी इंस्पेक्टर अशोक कुमार और ऑनरेरी इंस्पेक्टर रामफल शामिल हैं। कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक मुदगिल ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवा देना गौरव की बात है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अनुभव और सेवाकाल के दौरान दिया गया योगदान विभाग के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने भी सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ किया। सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि जीवन के एक नए और सुखद अध्याय की शुरुआत है। एसपी ने कहा कि हिसार पुलिस अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान को हमेशा सम्मान की दृष्टि से देखती है। उनकी सेवाएं और अनुभव विभाग के लिए सदैव मूल्यवान रहेंगे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभाग की ओर से सभी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
उत्तर प्रदेश: फरियादियों की शिकायतों पर SSP गंभीर, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़: कोरबा में ऐतिहासिक जबर भोजली रैली, हजारों माताओं-बहनों और युवाओं ने लिया हिस्सा
हरियाणा: अग्रोहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 7 चोरीशुदा बाइक हुई बरामद
गुजरात: अवैध पानी और सीवर कनेक्शन नियमित कराने का अभियान जारी, बाद में होगी कार्रवाई
हरियाणा: नशा छोड़ने वालों के साथ खड़ी है हांसी पुलिस, उपचार में भी करेगी मदद