-
☰
उत्तर प्रदेश: कंदवा की नट बस्ती में ‘उज्जवल पाठशाला’ का हुआ शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कंदवा स्थित अमरा खैरा नट बस्ती में रविवार को उज्जवल किरण जनकल्याण ट्रस्ट की पहल ‘उज्जवल पाठशाला’ के तहत निःशुल्क शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बस्ती के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम के तहत बच्चों को नियमित रूप से निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। इसमें Foundational Literacy and Numeracy (FLN) के माध्यम से बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणित के बुनियादी ज्ञान एवं कौशल को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, किसी कारण से विद्यालयी शिक्षा से दूर हुए बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और स्कूल में प्रवेश लेकर आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक समिति के नंदलाल मास्टर और सौहार्ट पीस सेंटर के फादर आनंद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों और उज्जवल किरण जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अबू हाशमी ने किया। इस पहल में WH Smith Memorial School की प्रिंसिपल डॉ. अनीता डे, रोटरी क्लब वाराणसी साउथ, L1 कोचिंग के ब्रिजेश सर एवं अम्बर सर तथा होप रील्स प्रोडक्शन की ओर से सहयोग दिया जाएगा। इस सहयोग के माध्यम से बस्ती के बच्चों को नियमित रूप से निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर फादर आनंद ने महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के शिक्षा एवं सामाजिक सुधार के क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को उनके जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेकर नियमित रूप से शिक्षा प्राप्त करने तथा अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उज्जवल किरण जनकल्याण ट्रस्ट के सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान अधिवक्ता अबू हाशमी, मौसमी राय, अशोक कुमार, किरण देवी समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: फरियादियों की शिकायतों पर SSP गंभीर, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़: कोरबा में ऐतिहासिक जबर भोजली रैली, हजारों माताओं-बहनों और युवाओं ने लिया हिस्सा
हरियाणा: अग्रोहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 7 चोरीशुदा बाइक हुई बरामद
हरियाणा: हिसार पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई
गुजरात: अवैध पानी और सीवर कनेक्शन नियमित कराने का अभियान जारी, बाद में होगी कार्रवाई
हरियाणा: नशा छोड़ने वालों के साथ खड़ी है हांसी पुलिस, उपचार में भी करेगी मदद