-
☰
मध्य प्रदेश: 34 और 39 वर्ष की शासकीय सेवा के बाद अपर कलेक्टर जीएस धुर्वे और सहायक ग्रेड-02 रजनी श्रीवास्तव सेवानिवृत्त
- Photo by : social media
विस्तार
मध्य प्रदेश: बालाघाट अपर कलेक्टर जीएस धुर्वे ने 34 वर्ष तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय में सहायक ग्रेड-02 के पद पर कार्यरत रजनी श्रीवास्तव ने 39 वर्ष की शासकीय सेवा पूर्ण करने के बाद 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्ति ली। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोनों को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई कार्यक्रम में कलेक्टर कुमार सत्यम, जिला पंचायत सीईओ तनुश्री मीणा, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर राहुल नायक, विजय यादव, एमआर कोल, डिप्टी कलेक्टर श्रीश प्यास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर जीएस धुर्वे की पत्नी और दोनों बेटियां भी शामिल हुईं। कलेक्टर कुमार सत्यम ने कहा कि 31 अगस्त का दिन संयोग का दिन है। इसी दिन जिला पंचायत सीईओ तनुश्री मीणा ने बालाघाट का कार्यभार संभाला और अपर कलेक्टर जीएस धुर्वे शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने इसे एक पीढ़ी के जाने और दूसरी पीढ़ी के आने जैसा बताया। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में अपर कलेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जीएस धुर्वे की कार्यक्षमता और कार्यप्रणाली से जिले में मुख्यमंत्री के आगमन सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की तैयारियों में काफी सहयोग मिला। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद उनकी कमी महसूस होगी। कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय की वरिष्ठ शाखा में कार्यरत रजनी श्रीवास्तव के कार्यालयीन कार्यों में योगदान की भी सराहना की और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। अपर कलेक्टर जीएस धुर्वे ने बताया कि उन्होंने 15 जनवरी 1992 को नायब तहसीलदार के पद से शासकीय सेवा की शुरुआत की थी। 34 वर्ष की सेवा के दौरान उन्होंने छतरपुर, नर्मदापुरम, गुना, अशोकनगर और भोपाल सहित कई जिलों में अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो रहे जीएस धुर्वे और रजनी श्रीवास्तव का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से दोनों को स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
उत्तर प्रदेश: फरियादियों की शिकायतों पर SSP गंभीर, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़: कोरबा में ऐतिहासिक जबर भोजली रैली, हजारों माताओं-बहनों और युवाओं ने लिया हिस्सा
हरियाणा: अग्रोहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 7 चोरीशुदा बाइक हुई बरामद
हरियाणा: हिसार पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई
गुजरात: अवैध पानी और सीवर कनेक्शन नियमित कराने का अभियान जारी, बाद में होगी कार्रवाई
हरियाणा: नशा छोड़ने वालों के साथ खड़ी है हांसी पुलिस, उपचार में भी करेगी मदद