-
☰
उत्तर प्रदेश: युवा उद्यमी योजना में अनावश्यक आपत्तियां लगाकर पत्रावलियां निरस्त न करें बैंकर्स, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और बैंकों में लंबित पत्रावलियों के निस्तारण की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और बैंकर्स को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बैंकर्स और एलडीएम को कड़े निर्देश दिए कि लाभार्थियों की पत्रावलियों पर अनावश्यक आपत्तियां लगाकर उन्हें निरस्त न किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी आवेदन में कमी है तो लाभार्थी को इसकी जानकारी देकर आवश्यक सुधार कराया जाए। बिना उचित कारण आवेदन निरस्त किए जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित बैंकर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और मामले में उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है। इसके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी बैंक शाखाओं में योजना से संबंधित बैनर और पोस्टर प्रमुख स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को योजना की जानकारी मिल सके। बैठक में जीएसटी विभाग के अधिकारी ने बताया कि जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को दुर्घटना अथवा मृत्यु की स्थिति में नियमानुसार 10 लाख रुपये तक के बीमा लाभ का प्रावधान है। जिलाधिकारी ने इस सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र लाभार्थियों को चेक वितरण कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आयोजित कराने को कहा। बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पात्र किसानों को समय से लाभ दिलाने और लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कंपनियों और उद्योगों से संबंधित लंबित पत्रावलियों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में उनका निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार चौधरी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, बैंकर्स तथा उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधु के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: फरियादियों की शिकायतों पर SSP गंभीर, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़: कोरबा में ऐतिहासिक जबर भोजली रैली, हजारों माताओं-बहनों और युवाओं ने लिया हिस्सा
हरियाणा: अग्रोहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 7 चोरीशुदा बाइक हुई बरामद
हरियाणा: हिसार पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई
गुजरात: अवैध पानी और सीवर कनेक्शन नियमित कराने का अभियान जारी, बाद में होगी कार्रवाई
हरियाणा: नशा छोड़ने वालों के साथ खड़ी है हांसी पुलिस, उपचार में भी करेगी मदद