-
☰
हरियाणा: अग्रोहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 7 चोरीशुदा बाइक हुई बरामद
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: हिसार जिले में चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अग्रोहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुल सात चोरीशुदा मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपी ने हिसार और जींद जिले में मोटरसाइकिल चोरी की सात वारदातों का खुलासा किया है। थाना अग्रोहा प्रभारी इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को कुलेरी निवासी दलबीर ने शिकायत दी थी कि उसकी मोटरसाइकिल अग्रोहा अस्पताल से चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर थाना अग्रोहा में अभियोग संख्या 301/2026 के तहत धारा 305 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 30 अगस्त को गामड़ा निवासी विजय पुत्र जोगिंद्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ आगे बढ़ने पर आरोपी ने छह अन्य मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का भी खुलासा किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने थाना अग्रोहा, सिविल लाइन हिसार, सिविल लाइन जींद, सिटी जींद और बरवाला क्षेत्र में दर्ज सात मामलों में संलिप्तता का खुलासा किया है। पुलिस ने इन मामलों से संबंधित सात चोरीशुदा मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक अग्रोहा और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम में एएसआई विनोद कुमार, एचसी रमेश कुमार, एचसी राजपाल, एएसआई नरेंद्र, ईएचसी सुनीता और एसआई नेहरा सिंह शामिल रहे। टीम ने तकनीकी एवं अन्य पुलिसिंग माध्यमों से जांच करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। एसपी सिद्धान्त जैन ने पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले को सुलझाने के साथ छह अन्य वारदातों का भी खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसकी अन्य संभावित वारदातों तथा साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी विजय को अदालत में पेश किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश: फरियादियों की शिकायतों पर SSP गंभीर, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़: कोरबा में ऐतिहासिक जबर भोजली रैली, हजारों माताओं-बहनों और युवाओं ने लिया हिस्सा
हरियाणा: हिसार पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई
गुजरात: अवैध पानी और सीवर कनेक्शन नियमित कराने का अभियान जारी, बाद में होगी कार्रवाई
हरियाणा: नशा छोड़ने वालों के साथ खड़ी है हांसी पुलिस, उपचार में भी करेगी मदद