-
☰
हरियाणा: नशा छोड़ने वालों के साथ खड़ी है हांसी पुलिस, उपचार में भी करेगी मदद
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: हांसी नशे के खिलाफ हांसी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अब कार्रवाई के साथ-साथ नशा पीड़ितों के उपचार और पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, आईपीएस के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति टीम नशे की आदत छोड़कर सामान्य जीवन में लौटने की कोशिश कर रहे लोगों तक पहुंच बना रही है। नशा मुक्ति टीम द्वारा गांवों और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नशा पीड़ितों और उनके परिवारों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की जा रही है। टीम उनकी स्थिति को समझने के साथ उन्हें उपचार के लिए प्रेरित कर रही है। साथ ही जरूरत के अनुसार लगातार परामर्श और सहयोग भी दिया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस टीम परिवार के सदस्यों से भी संवाद कर रही है। परिवारों को समझाया जा रहा है कि नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को अकेला छोड़ने के बजाय उसका हौसला बढ़ाएं और उपचार में सहयोग करें। टीम लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक नुकसान के साथ परिवार और समाज पर पड़ने वाले इसके नकारात्मक प्रभावों के प्रति भी जागरूक कर रही है। हांसी पुलिस की नशा मुक्ति टीम जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से उपचार उपलब्ध कराने में भी सहयोग कर रही है। आवश्यकता के अनुसार उन्हें दवा, चिकित्सकीय परामर्श और नियमित उपचार से जोड़ा जा रहा है। पुलिस का प्रयास है कि नशा छोड़ने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को केवल सलाह देकर न छोड़ा जाए, बल्कि उसे उपचार की प्रक्रिया से जोड़कर आगे भी आवश्यक सहयोग दिया जाए। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान तभी प्रभावी होगा, जब पुलिस कार्रवाई के साथ समाज भी अपनी जिम्मेदारी निभाए। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए परिवार, शिक्षण संस्थानों और समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी क्षेत्र में नशे की बिक्री या सप्लाई की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। एसपी ने कहा कि नशे से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे प्रत्येक व्यक्ति को समाज के सहयोग की जरूरत होती है। हांसी पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के साथ नशा पीड़ितों को उपचार और सही मार्गदर्शन दिलाने के लिए भी गंभीरता से काम कर रही है। पुलिस का लक्ष्य युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ाना है।
उत्तर प्रदेश: फरियादियों की शिकायतों पर SSP गंभीर, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़: कोरबा में ऐतिहासिक जबर भोजली रैली, हजारों माताओं-बहनों और युवाओं ने लिया हिस्सा
हरियाणा: अग्रोहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 7 चोरीशुदा बाइक हुई बरामद
हरियाणा: हिसार पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई
गुजरात: अवैध पानी और सीवर कनेक्शन नियमित कराने का अभियान जारी, बाद में होगी कार्रवाई