-
☰
छत्तीसगढ़: कोरबा में ऐतिहासिक जबर भोजली रैली, हजारों माताओं-बहनों और युवाओं ने लिया हिस्सा
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: कोरबा माटी की सोंधी महक मांदर की गूंजती थाप और पुरखों की पावन धरोहर के जयघोष के बीच ऊर्जाधानी कोरबा का ऐतिहासिक घंटाघर चौक में संस्कृति के स्वर्णिम रंग में रंग गया।
विस्तार
छत्तीसगढ़: कोरबा माटी की सोंधी महक मांदर की गूंजती थाप और पुरखों की पावन धरोहर के जयघोष के बीच ऊर्जाधानी कोरबा का ऐतिहासिक घंटाघर चौक में संस्कृति के स्वर्णिम रंग में रंग गया। गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के तत्वावधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय जबर भोजली रैली एवं महोत्सव अपार जनसैलाब अभूतपूर्व उत्साह और अटूट मितान परंपरा के साथ गरिमामय एवं शांतिपूर्ण ढंग से ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। सिर पर भोजली का कलश धारण कर कदमताल करती हजारों माताओं-बहनों और पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं के सांस्कृतिक स्वाभिमान ने समूचे प्रदेश में एकता और प्रकृति प्रेम का अनूठा संदेश दिया। इस सांस्कृतिक महायज्ञ में कोरबा की महापौर संजू देवी सिंह राजपूत एवं नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर शामिल हुए और पारंपरिक उत्सव की भूरि-भूरि सराहना की। इस अवसर पर मंच पर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के संस्थापक सदस्य ललित साहू, अनिल धनकर, अविनाश चंद्राकर व विनोद देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे। संगठन के प्रांतीय नेतृत्व में प्रदेश संरक्षक दादा रामगुलाम सिंह ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष उमा गोपाल, प्रदेश महामंत्री रूपेंद्र देवांगन, प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र रथ वर्मा, प्रदेश प्रभारी मनी कठोत्रे, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अतुल दास महंत, प्रदेश संयोजक दिलीप मिरी, प्रदेश आरटीआई प्रमुख जितेंद्र साहू तथा नव-नियुक्त प्रदेश सलाहकार देवेंद्र श्रीवास की गरिमामयी मौजूदगी ने आयोजन की भव्यता को ऐतिहासिक बना दिया। बालको खंड से अध्यक्ष राकेश केवट, संयोजक गणेश दास, उपाध्यक्ष नरेंद्र महंत, सचिव दिलेश्वर साहू, सह-सचिव कन्हैया दास, सह-संयोजक मुकेश सोनी, मीडिया प्रभारी शत्रुघ्न दास एवं महिला अध्यक्ष संतोषी यादव। पाली खंड से अध्यक्ष अशोक देवांगन, उपाध्यक्ष खिलावन पटेल, सचिव धर्मेंद्र यादव, सह-सचिव संजय पटेल, संगठन प्रभारी गोरेलाल, संगठन मंत्री राधेश्याम यादव, संयोजक सत्येंद्र कुमार आयाम, मीडिया प्रभारी रवि पटेल व देव बिंझवार एवं महिला अध्यक्ष सुनीता कंवर।
शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान और छत्तीसगढ़ी लोक-त्योहारों पर आधारित विशेष संदेश देती झांकियां के साथ कर्मा नृत्य जिसमे महिला एवं पुरुष दल, सुवा नृत्य, बस्तरीहा पारंपरिक नृत्य और भव्य शिव तांडव की अलौकिक प्रस्तुतियां। डीजे और पारंपरिक बाजों की धुन पर थिरकते हजारों माटी पुत्र l महोत्सव में विभिन्न जिलों एवं खंडों के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए। जांजगीर जिला से जिलाध्यक्ष सुभाष साहू, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष भूपेंद्र देवांगन, महिला जिलाध्यक्ष नीता साहू।
दीपका खंड से अध्यक्ष महेंद्र कांत कुर्रे, उपाध्यक्ष गजेंद्र साहू, सचिव प्रशांत राज, सह-सचिव प्रतिक राज, संगठन मंत्री सर्वेश सागर व मुकेश यादव, खंड प्रभारी सुरेश महिलांगे, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुनील नायक एवं मीडिया प्रभारी ज्योति कंवर व ध्रुव चौहान।कुसमुंडा खंड से अध्यक्ष कैलाश साहू, उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्र, सचिव अशोक डिक्सेना, महामंत्री रजनीकांत, संगठन मंत्री कुमार दास, सह-सचिव नागेश सारथी, खंड प्रभारी संजय कुमार, मीडिया प्रभारी संदीप दीवान, कार्यकारिणी अध्यक्ष पवन दास व अजीत वियार। शहर टीम कोरबा से उपाध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे, संयोजक जगदीश वर्मा, सचिव संजय कंवर, सह-सचिव अविनाश, संगठन मंत्री प्रकाश जायसवाल, महामंत्री कान्हा अहीर सहित विनय डहरिया, अमन सोनी, अविनाश डहरिया, राजेंद्र गांधी, विवेक मिरी व तरुण रात्रे।
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिलाध्यक्ष एलेक्जेंडर टोप्पो, महिला विंग जिलाध्यक्ष विमला ध्रुव, जिला सचिव बसंत दास, जिला प्रभारी खेम साहू, जिला महामंत्री राजेश साहू, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष नरेश दास महंत, जिला सह-संरक्षक हेमंत नामदेव एवं मीडिया प्रभारी कन्हैया सुंदर ने संयुक्त रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा, यह आयोजन केवल एक रैली नहीं बल्कि पुरखों के संस्कारों और धरती मां के प्रति कृतज्ञता की सांस्कृतिक गूंज थी। इतने विशाल जनसैलाब के इस महापर्व को अत्यंत अनुशासित सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए हम कोरबा जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों व मुस्तैद जवानों के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हैं। साथ ही पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं माताओं-बहनों समर्पित युवाओं, लोक कलाकारों और इस स्वाभिमान की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने वाले प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया के सभी कलमकार साथियों का संगठन अंतःकरण से कोटि-कोटि साधुवाद करता है।
गुजरात: चलादर दुग्ध उत्पादक सहकारी मंडली में अनियमितताओं के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार कार नहर की पुलिया से टकराई, दो युवक गंभीर घायल
उत्तर प्रदेश: सवर्ण न्याय पद यात्रा रोकने पर भड़का आक्रोश, प्रशासन पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: दाह संस्कार के लिए भी पैसों का इंतजार, 18 घंटे वृद्धाश्रम में पड़ा रहा बुजुर्ग का शव
उत्तर प्रदेश: फरियादियों की शिकायतों पर SSP गंभीर, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश