-
☰
उत्तर प्रदेश: अपर जिलाधिकारी ने तहसील सोरांव का किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के दिए निर्देश
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज अपर जिलाधिकारी प्रशासन उपमा पाण्डेय ने सोमवार को तहसील सोरांव का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील के अधिकारी-कर्मचारी और सभी पटल सहायक उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान न्यायालय से संबंधित पत्रावलियां व्यवस्थित ढंग से आलमारियों में रखी हुई पाई गईं। वहीं, बरसात के मौसम के चलते तहसील परिसर में जगह-जगह पानी भरा हुआ और गंदगी दिखाई दी। इस पर अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए तहसीलदार सोरांव को परिसर में साफ-सफाई कराने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील परिसर में साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़: कोरबा में ऐतिहासिक जबर भोजली रैली, हजारों माताओं-बहनों और युवाओं ने लिया हिस्सा
हरियाणा: अग्रोहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 7 चोरीशुदा बाइक हुई बरामद
हरियाणा: हिसार पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई
गुजरात: अवैध पानी और सीवर कनेक्शन नियमित कराने का अभियान जारी, बाद में होगी कार्रवाई
हरियाणा: नशा छोड़ने वालों के साथ खड़ी है हांसी पुलिस, उपचार में भी करेगी मदद