-
☰
हरियाणा: सीआईए मिलगेट की कार्रवाई, पिस्टल के साथ युवक हुआ गिरफ्तार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
हरियाणा: हिसार में 10 जुलाई को पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिले में अपराध एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए मिलगेट पुलिस ने एक आरोपी को अवैध 32 बोर पिस्टल सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। सीआईए मिलगेट प्रभारी पुलिस पीएसआई संजीव कुमार ने बताया कि उनकी टीम के मुख्य सिपाही मनोज कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ अपराध नियंत्रण एवं गश्त-पड़ताल के दौरान सेक्टर-16/17 रोड स्थित बिजली घर के पास मौजूद थे। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने राममेहर पुत्र रामचंद निवासी गांव लाडवा, जिला हिसार को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध 32 बोर पिस्टल बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन, हिसार में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड का गहनता से परीक्षण कर रही है तथा यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी का संबंध किसी अन्य आपराधिक गतिविधि या गिरोह से तो नहीं है। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों एवं अपराधियों के विरुद्ध हिसार पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध हथियार कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं और ऐसे हथियार रखने या उनका इस्तेमाल करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
गुजरात: खराब सड़क से आवागमन हुआ प्रभावित, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की करी अपील
झारखण्ड: नगर अध्यक्ष ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ, वर्षा जल संचयन पर दिया जोर
गुजरात: राजकोट के शापर-वेरावल में गंदगी से बीमारी का खतरा, जनता ने उठाई आवाज
उत्तर प्रदेश: पुलिस का अपराधियों पर कड़ा शिकंजा, 19 मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर नाजिम हुआ गिरफ्तार
गुजरात: समेजा थेबा समाज का स्नेह मिलन आज, एकता और संगठन को मिलेगी नई मजबूती