-
☰
उत्तर प्रदेश: शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन, बच्चों को किया गया सम्मानित
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: न्याय पंचायत दिपवल की शिक्षा चौपाल का आयोजन संविलियन विद्यालय बिसवल में किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: न्याय पंचायत दिपवल की शिक्षा चौपाल का आयोजन संविलियन विद्यालय बिसवल में किया गया। मुख्य अतिथि माननीय खंड शिक्षा अधिकारी महोदय श्री संजय शुक्ला जी द्वारा सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर शिक्षा चौपाल का शुभारंभ किया गया। ग्राम प्रधान बिसबल श्री कन्हैया लाल यादव जी द्वारा माल्यार्पण कर खंड शिक्षा अधिकारी महोदय का स्वागत किया गया। विकासखंड औरास के समस्त ARP श्री राम मिलन जी, श्रीमती अंजू रंजना मैंम, श्रीमती शिखा मैम , श्रीमती पूनम मैंम आदि की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में रही। आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने अपने उद्बोधन में नामांकन बढ़ाने, 100% उपस्थिति, तिथि भोजन, आदि बिंदुओं पर शिक्षकों का उत्साह वर्धन किया साथ ही अभिभावकों से बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने की अपील की। राममिलन जी ने अपने उद्बोधन में ग्राम प्रधान जी से विद्यालय एवं बच्चों से जुड़ने की अपील की। अंजू रंजना मैम ने अभिभावकों से अपने बच्चों के बारे में विद्यालय जाकर उनकी प्रगति जानने को कहा। खंड शिक्षाअधिकारी महोदय ने सभी निपुण घोषित विद्यालयों को स्मृति चिह्न देकर एवं बच्चों को मैडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
उत्तर प्रदेश: मुरुम के ढेर से हुआ हादसा, ठेकेदार की लापरवाही ने ली युवक की जान
मध्य प्रदेश: मुख्य सड़क पर मुरूम के ढेर से हादसा, युवक की मौत, ठेकेदार की लापरवाही पर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के मिले निर्देश
उत्तर प्रदेश: 501 टीबी मरीजों को मिलेगा पोषण लाभ, अभियान हुआ शुरू