-
☰
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बेवर थाना क्षेत्र में 17 अप्रैल को हुए सड़क हादसे में घायल 35 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह ग्राम नगरिया के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन धर्मेंद्र का पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बेवर थाना क्षेत्र में 17 अप्रैल को हुए सड़क हादसे में घायल 35 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह ग्राम नगरिया के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन धर्मेंद्र का पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस उन्हें नवीगंज चौकी ले गई, जहां मामला सुलझने के बाद छोड़ दिया गया। घर लौटते समय वह एक ऑटो में सवार थे, तभी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अवस्था में उन्हें कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बीती रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष के अनुसार, अभी तक हादसे को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन, बच्चों को किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: मुरुम के ढेर से हुआ हादसा, ठेकेदार की लापरवाही ने ली युवक की जान
मध्य प्रदेश: मुख्य सड़क पर मुरूम के ढेर से हादसा, युवक की मौत, ठेकेदार की लापरवाही पर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के मिले निर्देश
उत्तर प्रदेश: 501 टीबी मरीजों को मिलेगा पोषण लाभ, अभियान हुआ शुरू