-
☰
उत्तर प्रदेश: मुरुम के ढेर से हुआ हादसा, ठेकेदार की लापरवाही ने ली युवक की जान
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कृषि उपज मंडी के पास मुख्य मार्ग पर पड़े मुरुम के ढेर मे मोटरसाईकल टकराई युवक की मौत मोहद में रोड निर्माण का कार्य कर रहे ठेकेदार के द्वारा मुंदी कृषि मंडी के पास मुख्य मार्ग पर मुरुम डालकर बीड सिंगाजी हरसूद जाने वाले राहगीरों के लिए मुख्य मार्ग को बिना कोई संकेत लगाये मार्ग पर मुरुम डाली गई, जिसके चलते सोमवार शाम करीब 7:30 बजे समीप के ग्राम दैत निवासी विजय सिंह की बाइक मुरुम के ढेर से टकरा गई, जिसमे विजय सिंह सहित तीन लोग घायल हो गए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कृषि उपज मंडी के पास मुख्य मार्ग पर पड़े मुरुम के ढेर मे मोटरसाईकल टकराई युवक की मौत मोहद में रोड निर्माण का कार्य कर रहे ठेकेदार के द्वारा मुंदी कृषि मंडी के पास मुख्य मार्ग पर मुरुम डालकर बीड सिंगाजी हरसूद जाने वाले राहगीरों के लिए मुख्य मार्ग को बिना कोई संकेत लगाये मार्ग पर मुरुम डाली गई, जिसके चलते सोमवार शाम करीब 7:30 बजे समीप के ग्राम दैत निवासी विजय सिंह की बाइक मुरुम के ढेर से टकरा गई, जिसमे विजय सिंह सहित तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायलों प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मुंदी लाया गया जँहा उपचार के दौरान विजय सिंह की मौत हो गई। एवं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र मे घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। मंदिर समिति ने दर्ज कराया था विरोध घटना के पूर्व ही रेणुका माता मंदिर समिति की और से इस मामले को लेकर विरोध दर्ज कराया था। रेणुका माता मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने बताया कि बीड मुंदी सडक निर्माण कर रहे ठेकेदार के द्वारा मनमाने तरीके से कृषि मंडी के पास मुरुम डालकर चार पहिया वाहनों के किये रोड बंद कर दिया गया है। जिसके आये दिन दुर्घनाये तो हों ही रही है साथ ही रेणुका धाम मंदिर को जाने वाले मंडी के बगल में बने स्वागत द्वार से रेणुका धाम होते हुए बीड़ की ओर जाने वाले भारी वाहन बस और डंफर के मार्ग परिवर्तन कर चलने से स्वागत द्वार दोनों साइड से क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना के बाद हरकत मे आया विभाग घटना के बाद विभाग हरकत में आया और सड़क से मुरूम के ढेर हटाए गए। वहीं ग्रामीणों ने ठेकेदार पर केस दर्ज करने और मृतक परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। बारात से लौट रहे थे घर सोमवार रात दैत ग्राम का युवक विजय अपने दोस्तों के साथ मांडला से बारात से लौट रहा था। इसी दौरान मोहद रोड पर निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार की लापरवाही उसकी जान पर भारी पड़ गई।अंधेरे के कारण विजय को सड़क पर पड़े इस अवरोध का अंदाज़ा नहीं हुआ और उसकी बाइक सीधे मुरूम के ढेर पर चढ़ गई। घटना के बाद घायलों को तुरंत मूंदी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताई ठेकेदार की लापरवाही
यह पूरी तरह से ठेकेदार की लापरवाही है। सड़क पर ना कोई संकेतक था।ना कोई सुरक्षा इंतजाम। हम मांग करते हैं कि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई हो और मृतक परिवार को मुआवजा दिया जाए।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देखना होगा कि इस लापरवाही पर कब तक सख्त कार्रवाई होती हैं। इधर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह पुरनी ने कहा कि मूंदी मोहद निर्माणाधीन सड़क पर घटी दुर्घटना में भाई विजय सिंह जी की मृत्यु यह सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि घोर लापरवाही का नतीजा है।
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
उत्तर प्रदेश: शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन, बच्चों को किया गया सम्मानित
मध्य प्रदेश: मुख्य सड़क पर मुरूम के ढेर से हादसा, युवक की मौत, ठेकेदार की लापरवाही पर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के मिले निर्देश
उत्तर प्रदेश: 501 टीबी मरीजों को मिलेगा पोषण लाभ, अभियान हुआ शुरू