Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: संचारी रोग नियंत्रण अभियान की हुई समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 21/04/2026 05:33:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 21/04/2026 05:33:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी संचारी रोगों के लिए अलग-अलग रजिस्टर तैयार किए जाएं और उनकी नियमित ट्रैकिंग व फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाए, ताकि संक्रामक बीमारियों की श्रृंखला को समय रहते तोड़ा जा सके और उनके प्रसार को रोका जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि गैर-संचारी रोगों का रजिस्टर अलग रखा जाए तथा बीमारियों के लक्षणों की समय पर पहचान पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सी.एल. वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।