Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 501 टीबी मरीजों को मिलेगा पोषण लाभ, अभियान हुआ शुरू

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 21/04/2026 05:39:02 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 21/04/2026 05:39:02 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल के तहत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने नगर के 51 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित कर अभियान का शुभारंभ किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल के तहत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने नगर के 51 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित कर अभियान का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत जिले के सभी ब्लॉकों के कुल 501 टीबी मरीजों को पोषण पोटली उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी जैसी संक्रामक बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए जागरूकता, समय पर जांच और नियमित दवा सेवन बेहद जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करें और मरीजों को उपचार के दौरान पोषण व दवा का महत्व समझाएं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सी.एल. वर्मा ने बताया कि जिले में टीबी मरीजों को “गोद लेने” की संख्या कम होने के कारण अब उन्होंने स्वयं इस पहल की जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से प्राप्त पोषण पोटलियों का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने के लिए सभी एमओआईसी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला अध्यक्ष आशीष दुबे ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी संस्था द्वारा मरीजों के हित में ऐसे सहयोग जारी रहेंगे। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र कुमार चौधरी, डॉ. मुकेश प्रसाद, डॉ. अनिल ओझा, डॉ. गौतम, डॉ. राकेश पटेल, डॉ. आनंद यादव, डॉ. अवधेश, डॉ. नवनीत, डीपीएम अजय कुमार सिंह सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।