Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: CCTV और तकनीकी जांच से खुला राज, हिसार पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 07/08/2026 10:49:38 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 07/08/2026 10:49:38 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत अर्बन एस्टेट चौकी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

हरियाणा: हिसार जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत अर्बन एस्टेट चौकी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरीशुदा मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपी के खिलाफ पहले से नशा तस्करी से जुड़े एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन (आईपीएस) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि 3 अगस्त 2026 को सुभाष नगर निवासी वीरेंद्र कुमार ने अपने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने आदमपुर क्षेत्र के गांव चूली कलां निवासी कुलदीप उर्फ घोलू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर शिकायतकर्ता की चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। गहन पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने जिला सिरसा के थाना सदर क्षेत्र स्थित डेरा सच्चा सौदा के आसपास से भी दो अन्य मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दोनों मोटरसाइकिलें भी बरामद कर लीं। इस कार्रवाई के साथ पुलिस ने कुल तीन चोरीशुदा मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी का मामला दर्ज है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी संगठित वाहन चोर गिरोह से जुड़ा है या नहीं। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस वाहन चोरी, लूट और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related News

हरियाणा: स्वच्छ हांसी के लिए नगर परिषद और व्यापारियों ने मिलाया हाथ, बाजारों में डस्टबिन अभियान शुरू

उत्तर प्रदेश: ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ की तैयारियां पूरी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति कार्यक्रम

हरियाणा: नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे हटाए; पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ट्रैकडाउन

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा मार्ग का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, महापौर-नगरायुक्त ने किया शिवभक्तों का भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: कांवड़ शिविर में छूटा बैग पुलिस ने खोजकर शिवभक्तों को लौटाया, पुलिस की जमकर सराहना


Featured News