-
☰
हरियाणा: साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ‘डिजिटल अरेस्ट’ से बचने की दी गई चेतावनी
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: अंबाला बढ़ते साइबर अपराधों पर रोक लगाने और लोगों को सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अंबाला पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने अंबाला शहर स्थित हर्बल पार्क में जागरूकता अभियान चलाया।
विस्तार
हरियाणा: अंबाला बढ़ते साइबर अपराधों पर रोक लगाने और लोगों को सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अंबाला पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने अंबाला शहर स्थित हर्बल पार्क में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में पार्क में मौजूद लोगों को साइबर ठगी के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साइबर थाना से मुख्य सिपाही नवदीप कुमार और महिला सिपाही रेणु ने लोगों को संबोधित करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बताईं। पुलिस टीम ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो उसे बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। ठगी के तुरंत बाद शिकायत करने से पैसे को रोकने या वापस दिलाने की संभावना बढ़ सकती है। इसके अलावा साइबर अपराध की शिकायत cybercrime.gov.in पोर्टल पर भी की जा सकती है। पुलिस ने लोगों को अपने बैंक खातों और सोशल मीडिया अकाउंट के लिए मजबूत पासवर्ड रखने तथा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू रखने की सलाह दी। साथ ही मोबाइल ऐप केवल आधिकारिक और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म से डाउनलोड करने की अपील की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को अपना OTP, PIN या पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। अनजान लिंक पर क्लिक करने और किसी के कहने पर AnyDesk या TeamViewer जैसे स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करने से भी बचने की सलाह दी गई। पुलिस ने कहा कि पैसे प्राप्त करने के लिए QR कोड स्कैन करने की जरूरत नहीं होती। साइबर पुलिस ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर होने वाली ठगी को लेकर भी लोगों को सतर्क किया। पुलिस ने कहा कि कोई भी पुलिस या जांच एजेंसी किसी व्यक्ति को डिजिटल तरीके से गिरफ्तार नहीं करती। ऐसी धमकियों से डरने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए। अंबाला पुलिस ने लोगों से अपील की कि साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर दें।
उत्तर प्रदेश: मिशन सहयोग के तहत पुलिस ने बरामद किए 101 गुम मोबाइल, मालिकों को सौंपे गए
उत्तर प्रदेश: संतोषी माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया कथा का रसपान
उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन शुद्धि में पिपरी पुलिस की हुई बड़ी कार्रवाई, 33 लाख की अवैध शराब हुई बरामद
उत्तर प्रदेश: रेणुका नदी के छठ घाट पर हुई मॉक ड्रिल, आपदा से बचाव का दिया प्रशिक्षण