-
☰
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान को लेकर एसएसपी ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, महिला सुरक्षा पर दिए निर्देश
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह ने बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के संबंध में सहारनपुर पुलिस के अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक के दौरान एसएसपी ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने महिला संबंधी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी और सक्रिय बनाए रखने पर भी जोर दिया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और उपलब्ध सुरक्षा सेवाओं के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए। एसएसपी अभिनन्दन सिंह ने कहा कि “सशक्त नारी एवं सुरक्षित समाज पुलिस की प्राथमिकता है।
बिहार: सिवान में विरोध-प्रदर्शन से पहले प्रशासन हुई अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च
गुजरात: चलादर डेयरी में अनियमितताओं के लगे आरोप, जांच की मांग हुई तेज़
झारखण्ड: जय नंदिनी ट्रांसपोर्टिंग शुरू होते ही बिगड़ी सड़क व्यवस्था, जाम से परेशान हुए ग्रामीण
उत्तर प्रदेश: मिशन सहयोग के तहत पुलिस ने बरामद किए 101 गुम मोबाइल, मालिकों को सौंपे गए
उत्तर प्रदेश: संतोषी माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया कथा का रसपान